






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2024। जिले भर में तीन अलग अलग घटनाओं में तीन युवकों ने अपने प्राण गवां दिए है। आप भी पढें आस पास की खास खबरें।
खेत में पेड़ पर रस्सी से लगाया फंदा, युवक ने की जीवनलीला समाप्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में गुसाईंसर की रोही में शेरेरा निवासी 26 वर्षीय कमल किशोर पुत्र मूलाराम जाट ने गुरूवार शाम करीब छह से साढें सात बजे के बीच खेत में बने ट्यूबवेल पर पड़ी प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई श्योपत ने पुलिस को रिपोर्ट दी व पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी जसवीर कुमार को दी है।
पढ़ाई के तनाव में लगाया फंदा, युवक ने दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में शिवा बस्ती नोखा रोड पर अपने मामा के घर रहने वाले एक युवक ने पढ़ाई के तनाव में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। शंकरलाल कुम्हार निवासी दियातरा ने पुलिस को बताया कि दियातरा निवासी 21 वर्षीय अशोक पुत्र खेमचंद कुमावत अपनी पढ़ाई के कारण मानसिक तनाव में रहता था। शुक्रवार को युवक ने अपने मामा के घर ऊपर के कमरे में रस्सी सें फंदा बनाकर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच एसआई समरवीर को सौंप दी है।
तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में मिठड़िया निवासी रिछपाल पुत्र मलूराम विश्नोई ने रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि उसके 39 वर्षीय भाई पूराराम विश्नोई की 25 सितंबर को तबीयत बिगड़ गई जिसे ईलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी आलोक सिंह को दी है।



