May 20, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2024। गांवो में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। वैध के साथ बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री खूब होने लगी है। कहीं ठेके बंद करवाने को संघर्ष चल रहा है तो कहीं नशे के कारण अनेक अपराध घटित हो रहें है। शुक्रवार शाम क्षेत्र के गांव केऊ में एक जनरल स्टोर पर शराब बेचने की शिकायत पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक जने को अवैध शराब के साथ अरेस्ट कर लिया। एसआई धर्मपाल ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव केऊ में भवानी जनरल स्टोर पर शुक्रवा शाम 7.35 बजे अवैध देशी शराब के 96 पव्वे जब्त किए। यहां इसी गांव के 27 वर्षीय शिवराजसिंह पुत्र भगवान सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दी है।