May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-06 at 19.04.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2024। त्योहारी सीजन और मेले में किफायती दरों पर घरेलू सामानों की विभिन्न रेंज के साथ खाने खजाने का लुफ्त लेने मेले में शहरवासियों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार होने के कारण आज शाम से ही मेले में रौनक शुरू हो गई है। मेले में घरेलू सामान, अनेक उपयोगी वस्तुएं, कपड़े, हैंडलूम का सामान आदि अनेक सामान मिल रहें है। मेला आयोजक एवं विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में इस बार मनोरंजक ड्रेगर ट्रेन, रोमांचक कोलंबस नाव, आसमान छूता गोल झूला सहित बच्चों के लिए अनेकों छोटे झूलों का आनंद लोग ले रहें है। साथ ही इस बार विशेष रूप से फूड जॉन में भोलेनाथ कैंटीन की स्टॉलें लगाई गई है। जिसमें मेले में आने वाले परिवारों को पाव भाजी, चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा, डोसा, सैंडविच आदि व्यंजन उपलब्ध है। वहीं फूड जोन में बोम्बे भेल, जयपुरी आईसक्रीम, बर्फ का गोला भी खूब चाव से खाए जा रहें है।