






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 20240। श्रीओसवाल पंचायत, श्रीडूंगरगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी ने सोमवार को शपथ ग्रहण की। भवन परिसर में शुभकरण डाकलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद भादानी व उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों को सभा कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया ने शपथ दिलवाई। भादानी ने पद की गरीमा के अनुरूप संस्था के उन्नयन के लिए निष्ठापूर्वक प्रयास करने की बात कही। तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने जैन संस्कार विधि से शपथ ग्रहण समारोह संपन्न करवाया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ निवासी व गुवाहाटी-जोरहाट प्रवासी जयचंदलाल रतनलाल भंसाली परिवार ने संस्था को 1,01000 की राशि भेंट दी की। इस दौरान श्रीओसवाल पंचायत भवन, श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति के पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए। अध्यक्ष विनोद भादानी ने दानदाता परिवार सहित सभी पदाधिकारियों व समाज बंधुओं का आभार जताया।





