






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2024। तापमान में गिरावट से एक ओर जहां ठंड में खासा ईजाफा हो गया है वहीं लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। क्षेत्र के निकट सीकर के फतेहपुर में तापमान जमाव बिंदू के नीचे चला गया है। अलसुबह का न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है जिससे ठंड का कहर राजस्थान में खूब बढ़ेगा। प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर होने की बात भी कही जा रही है। आगामी दिनों में कोहरा छाने की संभावना भी विभाग द्वारा बताई गई है। आगामी पांच दिन शीतलहर का दौर जारी रहेगा। बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, अलवर, दौसा, झुंझुनूं, करौली में बुधवार को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार शीतलहर का असर 21 दिसंबर तक रहेगा। सीकर में 19 से 21 दिसंबर तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में भी रात्रि की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है वहीं सर्दी ने जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। खान पान से लेकर पहनावा तक बदल गया है। अंचल में ठिठुरन का दौर जारी है और धूप लोगों को सुहानी लग रही है। गांव रीड़ी के किसान बुधाराम जाखड़ ने बताया कि फसलों पर पाले का प्रकोप है और विद्युत विभाग द्वारा आज, बुधवार सुबह 4 बजे बिजली सप्लाई दी गई। इससे फसलों को अत्यधिक नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। जाखड़, श्रीडूंगरगढ़ की रोही के किसान हरि जाखड़ सहित अनेक किसानों ने विभाग को पाले की संभावनाओं के रात्रि व सुबह सप्लाई नहीं देने की मांग करते हुए सप्लाई दिन में देने की मांग की है।
















क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के देखें वीडियो समाचार भी, इस लिंक पर करें क्लिक- https://www.facebook.com/share/v/VjZSorRCsNLxTPvB/



