






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2024। भारतीय सैन समाज की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक मंगलवार को मध्यप्रदेश के इटारसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पुखराज राठौड़ की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में समाज सुधार के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं नव कार्यसमिति का गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राठौड़ ने संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर गांव मोमासर के श्रवण कुमार फुलभाटी को एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्रीडूंगरगढ़ के मांगीलाल गहलोत को मनोनीत किया है। दोनो को प्रदेश कार्यसमिति का गठन करने एवं संगठन को मजबूत कर सामाजिक सक्रियता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में सैन जी महाराज की जन्मस्थली बांधवगढ़ नेशनल पार्क का नाम बदलकर संत शिरोमणि सैन जी महाराज राष्ट्रीय उद्यान करने, कक्षा 1 से 5 तक कि पाठ्यक्रम में संत शिरोमणि सैन जी महाराज के जीवन दर्शन को शामिल करने व सैन जी महाराज की जन्मस्थली पर सैन जी महाराज राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए प्रस्ताव पारीत किए गए। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर गांव के वरिष्ठ समाज बंधु को मनोनीत करने पर गांव मोमासर के युवा सेन समाज अध्यक्ष मुकेश नाई, दिनेश नाई, सुरेश नाई, संजय नाई, गौरीशंकर नाई, मनोज नाई, वार्ड पंच पवन सैनी, बजरंग प्रजापत, हरि पनवाड़ी आदि ने संगठन के राष्ट्रीय नेत्तृव का आभार जताया है।




