May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-29 at 15.35.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितम्बर 2024। कस्बे के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने झुंझुनु स्थित रानी सती मंदिर एवं फतेहपुर स्थित दो जांटी बालाजी मंदिरों का भ्रमण किया। प्राचार्य रजनीश कौशिक ने बताया कि इस भ्रमण में 200 से अधिक विद्यार्थी एवं 34 शैक्षिक स्टाफ शामिल रहा। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थान के उन्नत सांस्कृतिक इतिहास व गौरव के बारे में जाना एवं अध्यात्मक के महत्व पर चर्चा की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी उत्साहित रहे एवं इन ऐतहासिक अध्यात्मिक स्थलों से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को भी पूरा करते दिखे। दोनो ही मंदिरों में मौजूद पुजारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बच्चों को मंदिरों से जुड़ी विभिन्न मान्यताओं, स्थापना व ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन स्कूल के शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जाना अध्यात्मिक महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शैक्षिक भ्रमण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों से ली गई ऐतिहासिक जानकारियां।