






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हजारों की संख्या में प्रवासी नागरिक देश भर के विभिन्न शहरों में रहते है। नवरात्रा, दिपावली के त्यौंहारी सीजन में अपने गांव आने का कार्यक्रम बना रहे इन प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है कि रेलवे ने त्यौंहारी सीजन को देखते हुए 56 जोड़ी ट्रेनों में 115 कोच बढ़ाए है। देश एवं विदेश में सभी जगहों एवं सभी प्रकारों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा करवाने वाले चोखी यात्रा डॉट कॉम में महेश बोहरा ने बताया कि रेलवे द्वारा श्रीडूंगरगढ़ होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों में एवं बीकानेर से रवाना होने वाली ऐसी कई ट्रेनो में कोच बढ़ाए है जिनमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगा यात्रा करते है। रेलवे द्वारा बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला में 1 अक्टुबर से 2 नवम्बर तक एक सैकेंड एसी, एक थर्ड एसी एवं एक स्लीपर क्लास कुल तीन कोच बढ़ाए गए है। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ होकर गुजरने वाली बीकानेर-हरिद्वार ट्रेन में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी एवं 1 स्लीपर क्लास, कोच बढ़ाया है। इसी प्रकार बीकानेर-पुणे में 8 अक्टुबर से 29 अक्टुबर तक 1 स्लीपर क्लास, बाडमेर-ऋषिकेश में 1 अक्टुबर से 31 अक्टुबर तक 1 स्लीपर क्लास, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस में 7 अक्टुबर से 28 अक्टुबर तक 1 सैकेंड एसी, 1 थर्ड एसी, बीकानेर-कोलकाता में 3 अक्टुबर से 31 अक्टुबर तक 1 सैकेंड एसी एवं 1 थर्ड एसी, बीकानेर-पुरी में 6 अक्टुबर से 27 अक्टुबर तक 1 सैकेंड एसी एवं 1 थर्ड एसी, बीकानेर-दादर में 1 अक्टुबर से 31 अक्टुबर तक 1 स्लीपर क्लास कोच बढाया गया है।



