May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-01-21 at 13.01.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित ई-लाईब्रेरी का उदघाटन रविवार को समारेाहपूर्वक हुआ। इस लाईब्रेरी के बाद गांव के युवाओं को पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा एवं सरकारी नौकरियों की तैयारी गांव में ही कर कर सकेगें। गांव के दिखणादा बास में युवाओं की मांग एवं आवश्यकता को देखते हुए पंचायत द्वारा यह कार्य करवाया गया है। लोकार्पण के मौके पर सरपंच सरीता देवी संचेती एवं उपसरपंच जुगराज संचेती, वार्ड पंचों ने सरस्वती पूजा की एवं फीता काटा। बाबा साहेब अम्बेडकर के पूजन से शुरू कार्यक्रम में अतिथियों का वार्डवासियों द्वारा स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सरपंच सरीता देवी ने अपने चार साल के कार्यकाल मे शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में करवाए गए कार्यों के बारे में बताया एवं पूरे कार्यकाल को गांव को समर्पित किया। उपसरपंच जुगराज संचेती ने चुनाव में किए गए वायदों को हर स्थिति में पूर्ण करने की बात कही। इस मौके पर जल्द ही चारदिवारी, किचन, शौचालय, चौक भी बनाने की घोषणा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा ने ग्रामीणों से अपने मोहल्ले की समस्याओं से पंचायत को अवगत करवाने की अपील की एवं वार्ड 12 के पंच पवन सैनी एवं युवाओं ने मोहल्ले में राजकीय उप्रावि स्वीकृत करवाने की मांग की। इस मौके पर ग्रामीण भागुराम, हुलासाराम, दुलाराम, बाबूलाल गर्ग, भंवरलाल सहू, मनफूल गोदारा, मदन सोनी, कुशलाराम गोदारा, विजय सैनी, पन्नालाल वाल्मिकी आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अम्बेडकर ई लाईब्रेरी के लोकार्पण पर किया सरस्वती पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच सरिता देवी एवं उपसरपंच जुगराज संचेती ने फीता काट कर किया लोकार्पण।