May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-01-21 at 13.01.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। रविवार सुबह सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां सूडसर रेलवे स्टेशन के पास एक 42 साल के व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बादनूं निवासी धूंकलराम पुत्र भूराराम मेघवाल रविवार सुबह रेलवे पिल्लर नम्बर 413/3-4 के बीच में पटरियों पर लेट गया। करीब 10.50 पर बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन आई और उसका शरीर बीचोंबीच से कट गया। मौके पर मृतक का शरीर कमर एवं उसके नीचे से अलग अलग हो गया व एक पैर व एक हाथ भी कट कर अलग हो गए। कई दूर में मृतक के शरीर के टुकड़े फैल गए एवं मौके पर विभत्स दृश्य हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो शेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची एवं मृतक के शरीर को एकत्र कर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक का शरीर कई टुकडों में कटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर एकत्र हुई भीड़।