






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2023। गत पांच सालों तक ईमानदारी से किसानों के हितों की रखवाली की है, खेत ढाणी का संघर्ष विधानसभा तक पूरजोर ढंग से उठाया। क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से बिना किसी पार्टीबाजी के भेदभाव के गांवो का विकास कार्य करवाया है। क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करते हुए कार्य किए है। आज अपने पांच सालों के रिपोर्टकार्ड के आधार पर ही आप सभी का सर्मथन मांग रहा हूं। अब आपने मौका दिया तो निश्चित रूप से आगामी विधानसभा में सबसे ज्यादा श्रीडूंगरगढ़ की गूंज रहेगी। यह बात कहते हुए माकपा विधायक गिरधारीलाल महिया ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के ग्रामीण दौरों के दौरान मतदान की अपील करते हुए कही। महिया ने गुरूवार को क्षेत्र के गांव बीदासरिया, मसूरी, साधासर, उत्तमामदेसर, लालमदेसर बड़ा, लालमदेसर छोटा, बादनूं, कुचौर अगुणी एवं कुचौर आथूणी में अपनी जनसभाओं के दौरान मौजूद किसानों व सर्मथकों से आह्वान किया। महिया की सभाओं में बड़ी संख्या में किसानों एवं सर्मथकों की मौजूदगी रही और कम्यूनिस्ट पार्टी के वक्ताओं द्वारा किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की बात कही। गांवो में महिया का फूलों से स्वागत करते हुए खूब लाल झंडे लहराते नजर आए। महिया के समर्थक बड़ी संख्या में ट्रेक्टरों व गाड़ियों की रैली के साथ गांवो में पहुंच रहें है और सभाएं कर रहें है। आप भी देखें महिया की सभाओं से विभिन्न गांवों के विभिन्न फोटो।






