






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2021। राज्य भर में कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती का रास्ता शीघ्र खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। बता देवें लंबे समय से कम्प्यूटर शिक्षक सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती निकालने की मांग कर रहें थे। राज्य सहित श्रीडूंगरगढ़ में भी कुछ दिन पूर्व ही इस संबंध में सरकार को ज्ञापन दिए गए थे। विद्यार्थियों के भविष्य के लिए जरूरी शिक्षण के लिए कम्प्यूटर शिक्षक की महत्ती आवश्यकता कम्प्यूटर शिक्षकों ने जताई थी। आज बड़ी खुशखबरी राज्य भर के कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए आई है। आज शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने बड़ा बयान दिया है। डोटासरा ने कहा कि वित्तीय स्वीकृति मिलते ही कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती निकाल दी जाएगी।



