






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2023। सर्दी का मौसम आ गया है और अंचल में घना कोहरा छाने की सीजन आ रही है। कोहरे में हाइवे पर गौवंश के टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों में आज लखासर हाइवे टोल अथॉरिटी ने गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधी है। टोल मैनेजर राधे कुमावत ने बताया कि वाहनों की रोशनी पड़ने से गौवंश के गले में पट्टियों के चमकने से धुंध में वाहन चालकों को अंदाजा हो सकेगा जिससे संभवत दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस दौरान रूट ऑफिसर अमित नौटियाल सहित प्लाजा कार्मिक उमेश सिंह, देवकरण साथ रहें। टीम ने आस पास के गौवंश के गले मे रेडियम पट्टी बांधी व अभियान जारी रखने की बात कही।




