May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2023। शेरमल सोनादेवी मूंधड़ा सीनियर सैंकडरी स्कूल में 1 दिसबंर को सुबह 9 बजे वार्षिक खेल समारोह का धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुपरिडेंट ऑफ पुलिस रहे रिटायर्ड गणेशनाथ सिद्ध शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेसोमूं स्कूल की छात्रा रही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्रुवी जोशी और इसी स्कूल के पूर्व छात्र इंडियन एयर फोर्स में पैरा जंपिग इन्सट्रक्टर के रूप में कार्यरत संजीव बेनीवाल भाग लेंगे। चेयरमैन जेपी मूंधड़ा व प्रधानाचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने स्कूल स्टाफ की बैठक ली और समारोह की कार्य योजना बनाकर शिक्षकों को समारोह संबंधी निर्देश दिए। स्कूल के कोच व खिलाड़ी उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक भी समारोह में शामिल होंगे।