






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2022। मुस्लिम समुदाय में आज उत्साह का दिन रहा और नागरीक खरीददारी में व्यस्त नजर आए। श्रीडूंगरगढ़ की बड़ी ईदगाह जामा मस्जिद के इमाम मौलाना फजले हक द्वारा सुबह 7:30 बजे नमाज अदा करवाई जाएगी। छोटी ईदगाह में मौलाना तौफीक द्वारा नमाज 7:30 बजे अदा करवाई जाएगी तथा तेलियान मस्जिद में सुबह 7:45 बजे नमाज होगी। मुस्लिम समुदाय के नागरिक बड़ी संख्या में सामूहिक नमाज में भाग लेंगे।



