






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2022। लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते युवा स्वयं के साथ दूसरों के प्राणों के लिए भी खतरा बन जाते है। अभी कुछ देर पहले ही सरदारशहर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल ने सड़क पार करती एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो जने सहित महिला घायल हो गई है। बाइक सवार जेतासर की ओर जा रहें 22 वर्षीय जयपाल मेघवाल तथा 35 वर्षीय परमेश्वर मेघवाल घायल हो गए। आड़सर बास निवासी महिला को भी गंभीर चोटें आई है। आपणो गांव सेवा समिति की क्विक एंबुलेंस ने घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया व सभी घायलों का ईलाज किया जा रहा है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है।




