August 29, 2026
22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2022। गांव सांवतसर में एक बुजुर्ग ग्रामीण से छीनाझपटी करते हुए 7 हजार रुपए छीन लेने का मामला सामने आया है। सेरूणा थाने में 66 वर्षीय बुजुर्ग गोकुलराम विश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए इसी गांव के शंकरलाल, शारदा देवी, धरतीला, निरमा, इन्द्रा पर आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह गांव में टहल रहा था। तभी आरोपियों ने एक राय होकर मेरे साथ मारपीट की व मेरी जेब से 7000 रूपये निकाल लिए। बुजुर्ग ने कार्रवाई की मांग करते हुए रुपए बरामद करवाने की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।