






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान की कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 21 अगस्त को होना तय किया गया है। आज कार्यकारिणी की बैठक संस्थाध्यक्ष निर्मल कुमार पुगलिया की अध्यक्षता में हुई। संस्था के मंत्री गोपाल राठी ने बताया कि इस बैठक में महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कोरोना अवधि के बाद संचालन हेतु अनेक प्रमुख निर्णय लिए गए। मंत्री राठी ने बताया वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया है और नई कार्यकारिणी का निर्वाचन दिनांक 21 अगस्त 2022 रविवार को सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कालुबास में संपन्न होंगे।



