






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितता पाए जाने पर 7 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित कर दिए गए है। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष चन्द्र मुटनेजा ने बताया कि सदर बाजार छतरगढ़ स्थित राजेश मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 1 से 3 अगस्त (3 दिन) के लिए, गंगाशहर स्थित श्री मेहाई मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 1 से 5 अगस्त के लिए, जांगलू, नोखा स्थित जय अम्बे मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा कितासर, श्रीडूंगरगढ़ स्थित मां करणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 7 अगस्त तक, चोपड़ा कटला के पास रानी बाजार स्थित शिवम मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा पवनपुरी स्थित श्याम धारा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 10 अगस्त के लिए निलंबित कर दिया गया है।



