






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। रविवार को महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ की साधारण सभा की बैठक में संस्था के चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी सुशील सेरड़िया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए श्रीगोपाल राठी, उपाध्यक्ष पद के एडवोकेट मोहनलाल सोनी, मंत्री पद पर गजानंद सेवग का सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया गया। तीनो पदों पर एक-एक आवेदन ही प्राप्त हुआ व अन्य कोई आवेदन नहीं आए। तीनों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई व शेष कार्यकारिणी का गठन पदाधिकारियों द्वारा आपसी सहमति से किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने नई कार्यकारिणी द्वारा पूरी गंभीरता से लंबित विद्यालय भवन निर्माण की कार्रवाई शीघ्र प्रारम्भ किए जाने की बात कही। राठी ने विद्यालय विकास के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए आभार जताया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष व मंत्री ने विद्यालय विकास के लिए सकारात्मक सुझाव भी दिए। विद्यालय भवन में राठी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चुनाव से पूर्व निर्वतमान मंत्री ने जगदीश स्वामी ने संस्था की आय व्यय विवरण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से सदन द्वारा पारित किया गया। इस दौरान बैठक में रामेश्वरलाल तोषनीवाल, भीकमचंद तापड़िया, निर्मल कुमार पुगलिया, संजय कुमार कर्वा, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, रमेश कुमार बिहानी, सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।




