






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में नोसरिया कैंप बस स्टैंड पर राहगीरों व यात्रियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करते हुए सारण परिवार ने जलमंदिर का निर्माण करवाया। किसनाराम सारण ने अपने पिता कुंभाराम सारण व अपनी माता रतनीदेवी की स्मृति में इस जल मंदिर का निर्माण करवाया। इसमें वाटर कूलर भी लगवाया गया जिससे ठंडा पानी यात्रियों को उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम का आयोजन कुचोर पीठ के संत मोहननाथजी के सान्निध्य में किया गया। संत ने प्रवचन देते हुए जल दान का महत्व बताया व इससे कई पीढ़ियों को पुण्य मिलने की बात कही। विधि विधान से पूजन पंडित रामदेव उपाध्याय ने संपन्न करवाया। जलमंदिर का लोकार्पण कांग्रेस प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू, किसान नेता तोलाराम जाखड़ ने किया। दोनों ही नेताओं ने सारण परिवार का आभार जताते हुए जनहित में किए गए इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संत मोहननाथ नेताराम गोदारा बाडेला, सोहन पोटलिया बीदासर, दुलाराम भामूं बीदासर, दीपाराम सारण बीदासर, किशनलाल सोनी नोसरिया, देवीसिंह बीदावत सहित आस पास के गांवो से अनेक मौजिज लोग व मातृशक्ति शामिल हुई। इस मौके पर किसनाराम के पुत्र ओमप्रकाश, लेखराम व लक्ष्मणराम सारण ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।






