May 20, 2026
IMG-20241218-WA0030

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2024। अंचल के एक दर्जन गांवो में आज बुधवार को दिन में बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक 220 केवी रतनगढ़ में मेंटनेंस कार्य किया जाएगा। वहीं साथ में 132 केवी मोमासर पर भी अतिआवश्यक कार्य किया जाएगा। जिससे 12 से 5 क्षेत्र के गांव मोमासर, सत्तासर, लालासर, आड़सर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, धीरदेसर पुरोहितान, कुंतासर, सुरजनसर, लाखनसर व लिखमादेसर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ये खबर पढ़ने के बाद आप इन गांवो के ग्रामीणों तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी आपूर्ति बंद के दौरान होने वाली समस्याओं से बच सकें।