






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। बिजली विभाग से होने वाले हादसों की जिम्मेदारी कोई नहीं लेता और हत्या का अपराधी ये विभाग मुआवजा भर देकर बरी हो जाते है। हमारे पास ही के कस्बे नापासर के गांव भोजेरा में गुरूवार रात करीब 9.15 बजे किसान दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है। खेत में पानी की पाइप लाइन लगाते समय 11 हजार केवी की लाइन का तार टूट कर उनके ऊपर गिरा और करंट की चपेट में आने से झुलस कर पति-पत्नी ने अपने प्राण गवां दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को पानी की बारी दस बजे तक थी और खेत में 45 वर्षीय कुंभाराम ज्याणी व 42 वर्षीय इनकी पत्नी बाधुदेवी पानी लगा रहे थे। और तार टूट कर गिरने से दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पीबीएम मोर्चरी के आगे विधायक सुमित गोदारा, बीकानेर एसडीएम, बीकानेर तहसीलदार, विद्युत विभाग के अधिकारी, नापासर एसएचओ मौजूद है।



