






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2024। जलदाय विभाग के कार्मिक सोमवार को जयपुर पहुंच कर प्रदेशस्तरीय आंदोलन के तहत विधानसभा और मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। विभाग के स्थानीय कार्मिकों ने आज संयुक्त संघर्ष समिति पीएचईडी राजस्थान के बैनर तले उपखंड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। समिति के अनिल पारीक ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समस्त कार्यों, कार्मिकों एवं पेयजल योजनाओं को Rural water supply & sanitation को सौंप देने के विरोध में संघर्ष का निर्णय लिया गया है। विभाग के रवि कुमार ने बताया कि 22 जुलाई से प्रदेश भर में संगठन द्वारा विरोध जताया जा रहा है और सरकार की उदासीनता के चलते समिति के बैनर तले शुक्रवार को विभाग के सभी कार्मिकों ने अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहें है। वहीं 28 जुलाई तक सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 29 जुलाई, सोमवार को जयपुर में घेराव किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान विभाग के केशराराम शर्मा, मनोज कुमार, राजकुमार, सरोज, किशनलाल, ओमप्रकाश, हरिराम, गौरीशंकर, मूलाराम, महावीर, सहित सभी कार्मिक उपस्थित रहें।





