May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2024। आज कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह प्रदेश के हर स्कूल में मनाया जाएगा। 11.24 पर पूरे राजस्थान में करोड़ो की संख्या में एक साथ राष्ट्रगान गाया जाएगा और नया विश्व कीर्तिमान रचा जाएगा। आप भी अपने आसपास के स्कुल में जाकर आयोजन में शामिल हो सकते है और इस युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले 527 वीर पुत्रों को श्रद्धांजलि दे सकते है। राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति के आग्रह पर राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रदेश की हर स्कूल एवं कार्यालय में 11:25 पर राष्ट्रगान कार्यक्रम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम आयोजन करने का आदेश जारी किया। प्रदेश मंत्री सीताराम सियाग ने बताया कि प्रदेश भर में भूतपूर्व सैनिक और नागरिक बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम के अंतर्गत नजदीकी स्कूलों एवं बलिदान स्थल पर पहुंच कर शहीदों को सम्मान देंगे। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद लोहामरोड़ ने बताया कि देशभर में बड़ी संख्या में नागरिक अपने-अपने स्तर पर अपने निकटतम स्थान पर कारगिल दिवस के उपलक्ष में वीर शहीदों की याद में कार्यक्रमों का आयोजन कर रजत जयंती समारोह में शहीदों को सम्मान देंगे।