






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से बेहाल हाल को सुधारने का बीड़ा अब संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने उठाया है। यहां लगातार हो रहे हादसों और शिकायतों के बाद भी यह समस्या स्थाई बनी हुई थी। ऐसे में मंगलवार को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और पैदल दौरा कर घुमचक्कर से सर्विस रोड पर बने होटलों, गाड़ो, रेहड़ियों आदि को हटाने के निर्देश दिए है। पवन ने मौके पर ही अतिक्रमण तुरन्त हटाने के निर्देश दिए और इसके अभाव में प्रशासन की जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। सभी अतिक्रमण हटाने की स्थिति में अतिक्रमियों ने स्वतः हटाने का आश्वासन भी दिया है। मौके पर एसडीएम सहित प्रशासनिक व पुलिस अमला उनके साथ है।





