May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। क्षेत्र में रमजान माह पूरे होने पर आने वाली ईद के लिए सभी रोजेदारों में उत्साह है। ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी एवं ईद की मुख्य नमाज कालू बाईपास स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह 8.15 बजे जामा मस्जिद इमाम मौलाना फजले हक अशरफ अली द्वारा अदा करवाई जाएगी। वहीं नेशनल हाईवे पर ट्रोमा सेंटर के पास स्थित छोटी ईदगाह में भी नमाज अदा की जाएगी। रोजा रखने के लिए भी क्षेत्रके युवाओं में, बच्चों में भी खासा उत्साह है एवं जामा मस्जिद के साथ साथ मोमासर बास की मस्जिद तेलियान, कालूबास की मस्जिद दमामीयान, आडसर बास की मस्जिद चुनगरान, बिग्गाबास की मस्जिद व्यापारियान में हर रोज सामूहिक नमाज अदा हो रही है। वहीं कई जगहों पर रोजा इफ़्तार पार्टी का आयोजन भी हो रहा है। नौजवान कमेटी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में जामा मस्जिद इमाम ने दुआ करवाई। वहीं ईदगाह में सफाई आदि की व्यवस्थाएं की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोजा इफ्तार पार्टी में मांगी गई अमन चैन की दुआएं।