May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सबसे बड़ी शोभायात्रा के रूप में आगामी 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा धर्मयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धर्मयात्रा की तैयारियों के लिए कस्बेवासियों में जबरदस्त उत्साह है और शहर भर में सभी मोहल्ले, चौराहों व हर गली को भगवा झंडियों से सजाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की टोलियां दिन में घर घर पताका वितरण एवं शोभायात्रा का आमंत्रण दे रहे है वहीं रात को अपनी अपनी गलियां, शहर के मुख्य चौराहों में भगवा पताकांए लहरा रहें है। शोभायात्रा 30 मार्च को दोपहर 3 बजे श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम से रवाना होगी एवं कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए शहीद हेमू कालाणी पार्क पहुंच कर पूर्ण होगी। यात्रा में पूरे रास्ते में अनेकों जगहों पर सेवा व्यवस्थाएं, पुष्पवर्षा, जयकारे आदि के लिए कस्बे के व्यापारियों में भी उत्साह है। यात्रा के लिए एक्सिस बैंक के पास स्थित विहिप के कार्यालय में प्रतिदिन सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंच रहे है एवं अपने अपने मोहल्लों, घरों के लिए पताकांए प्राप्त कर तैयारियों में जुटे हुए है। बड़ी संख्या में मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की युवतियां भी धर्मयात्रा में शामिल होगी। आप भी देखें शहर के विभिन्न मोहल्लों में युवाओं, बच्चों, महिलाओं आदि का पताकाएं वितरण में जोश के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे भी जुटे है झंडियों में डंडियां लगाकर तैयार करने में, दे रहें है अपना योगदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे पताकाओं में डाल रहें है डंडियां ताकि रामनवमी के दिन हर घर फहराएं पताका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यालय में विहिप व बजरंग दल कर रही है तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ता जुटें है पताका वितरण में।