






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ के गांव गुसाईंसर बड़ा के भानजे व जिले के मूंडसर गांव के मूल निवासी कांग्रेसी नेता रामकिशन ओझा अब पंजाब के ऑब्जर्वर का दायित्व संभालेंगे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ओझा वर्तमान में गुजरात के इंचार्ज है और एआईसीसी में केंद्रीय सचिव पद पर सेवारत है। उन्हें पंजाब का दायित्व मिलने से बीकानेर जिले के राजनीतिक हलकों में भी प्रसन्नता का माहौल छा गया है। ओझा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं श्रीकेसी वेणुगोपाल का आभार जताया। विदित रहें रामकिशन ओझा का अपने ननिहाल गांव गुंसाईसर से भी विशेष लगाव है व उन्होंने अपनी माता व कांग्रेस की दिग्गज नेत्री रही प्रभाताई की स्मृति में आधुनिक राजकीय सामुदायिक अस्पताल भवन का निर्माण करवाया। जिसका उद्घाटन करने पूर्व सीएम अशोक गहलोत गुसाईंसर आए थे। उद्घाटन के साथ ही इस भवन को पीएचसी से सीएचसी में क्रमोन्नत भी कर दिया गया था। उनकी कांग्रेस में पंजाब ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिलने पर ग्रामीणों ने भी प्रसन्नता जताई है।




