May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। बड़ी खबर स्वायत्त शासन विभाग से आई है। विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने आदेश जारी कर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ईओ अविनाश शर्मा को निलम्बित कर दिया है। निलंबन काल में शर्मा का मुख्यालय उपनिदेशक, स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर रहेगा। ये आदेश उनके नगरपालिका जैतारण में अवैध आवासीय पट्टे जारी किए जाने के प्रकरण में विभाग द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।