May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संवैचारिक संगठनों द्वारा 11 से 17 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती सप्ताह मनाया जा रहा है। बाबा साहब को समर्पित इस पूरे सप्ताह में संघ एवं विभिन्न संगठनों द्वारा कस्बे के कालूबास की अम्बेड़कर बस्ती, मोमासर बास की वाल्मीकि बस्ती, बिग्गाबास की मेघवाल बस्ती, प्रताप बस्ती, नटिया बस्ती, आडसर बास के गंवारिया बस्ती, संत रविदास बस्ती, साटीया बस्ती में कार्यक्रम हो रहे है। इसी क्रम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् परिषद् द्वारा बाबा साहब के जीवन से जुड़े प्रसंग एवं व्याख्यान तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा बाबा साहेब एवं उनके दिए संदेशों से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा बस्ती के मंदिर में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा परिवारों की मातृशक्ति से संपर्क किया गया। विद्या भारती द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, सेवा भारती द्वारा हवन का आयोजन कर धर्म जागरण गतिविधि की गई एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों से बाबा साहब द्वारा प्रचारित जनचेतना, समर्पण, सेवा, मानवीय मूल्यों, पर्यावरण आदि विषयों पर जानकारियां प्रदान की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गवारिया बस्ती में किया गया हवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास स्थित वाल्मीकि मंदिर में की गई सामूहिक आरती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न सेवा बस्तियों में हुए अलग अलग आयोजन।