






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2025। कस्बे में शनिवार सुबह से ही वीर हनुमान के जयकारे गूंज रहे है और हर और हनुमान जन्मोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। आप भी पढ़ें विभिन्न आयोजनों की खबरें।
हनुमान धोरा मंदिर में किया गया बाबा का श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान जंयती के अवसर पर कस्बे के हनुमान धोरा मंदिर में सुबह बाबा का अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया एवं निज मंदिर को फुलों से सजाया गया है। यहां आज शाम पांच बजे माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सत्संग सुंदरकांड किया जाएगा एवं रात्रि को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। मंदिर प्रांगण में मेला भी भरा है एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे है।

दधीमथी माता मंदिर हुआ बाबा का श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के कालुबास स्थित दधीमथी माता मंदिर में स्थित हनुमानजी के मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया है एवं आस पास के श्रृद्धालु मंदिर पहुंच दर्शन कर रहे है।

लखोटिया-सोमाणी मंदिर में हुआ सुंदरकांड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर आडसर बास स्थित लखोटिया-सोमाणी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार रात्रि को सुंदरकांड का आयोजन किया गया। लखोटिया-सोमाणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकार भवानीशंकर देरासरी द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई एवं बड़ी संख्या मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

यह होने है आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित होनें है। बिग्गाबास स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर शनिवार रात्रि 8 बजे सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आयोजित होगा। जय हनुमान सुंदरकांड मंडली द्वारा यह 187वां सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है। इसी प्रकार आडसर बास के मूंधड़ा ठाकुरजी मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शाम 5 बजे सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। हनुमान धोरा मंदिर में शाम पांच बजे माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा एवं यहीं पर रात्रि 8 बजे से कलाकार भवानी शंकर देरासरी द्वारा सुंदरकांड पाठ व भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।



