






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2022। अलवर में महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या करने के बाद चिकित्सक समाज मे खासा आक्रोश है ओर शुक्रवार को दूसरे दिन भी शहर की चिकित्सा व्यवस्था ठप्प पड़ी है। कस्बे के राजकीय चिकित्सालय सहित धन्वंतरि चिकित्सालय, तुलसी मेडिकल हॉस्पिटल में रोगी खासे परेशान हो रहे है और सभी हॉस्पिटलों में केवल इमरजेंसी ही देखी जा रही है। हालांकि सभी जगहों पर चिकित्सक मौजूद तो है लेकिन ओपीडी पर्चियां नही काटी जा रही। ऐसे में क्षेत्र के रोगी खासे परेशान हो रहे है व सभी हॉस्पिटलों में रोगियों की भीड़ निराश हो रही है। विदित रहे कि चिकित्सा के दौरान मृत्यु की घटनाओं के बाद कस्बे में भी कई बार विवाद हो चुके है और चिकित्सको को निशाना बनाया जा चुका है। प्रदेश भर में चिकित्सकों में गुस्से का कारण ऐसी घटनाओं में छुटभैये नेताओ द्वारा अपनी राजनीति चमकाने के प्रयास में चिकित्सकों के साथ खासा दुर्व्यवहार करना ही है। इस पर कानूनन ओर सामाजिक अंकुश होने की अपेक्षा के साथ चिकित्सक अपना विरोध दर्ज करवा रहे है।



