






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2022। देव जसनाथजी की अवतार भूमि डाबला तालाब रोही उत्तमदेसर लूणकरणसर में भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर आज शुक्रवार को रात्रि जागरण एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। डाबला विकास संस्थान के मंत्री विश्वनाथ ज्याणी ने बताया कि इस धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र बेनिवाल होगें एवं अध्यक्षता मुख्य मंहत बीरबलनाथ ज्याणी करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बम्बलु, पूनरासर, लिखमादेसर, पांचला सिद्धा के महंतगणों की मौजूदगी रहेगी। विदित रहे कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिद्ध समाज के लोग एवं जसनाथजी के समस्त अनुयायी निवास करते है एवं श्रीडूंगरगढ़ से इस आयोजन में भाग लेने डाबला जाएगें।



