May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-03 at 20.43.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की कुछ खास खबरें पढ़ें एक साथ।

पगला बाबा का विश्व कल्याणार्थ करेंगे 108 कुण्डिय विष्णु महायज्ञ का आयोजन, गुरूवार को किया भूमि पूजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2023। गिरनारी पगला बाबा द्वारा अपने जीवन में लिए गए 108 कुण्डिय विष्णु महायज्ञ के 108 आयोजन करवाने के संकल्प की पूर्णाहूति श्रीडूंगरगढ़ में हो रही है। पगला बाबा द्वारा अपने जीवन के अंतिम यज्ञ के रूप में 108वें 108 कुण्डिय विष्णु महायज्ञ का आयोजन कस्बे में 13 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक किया जाएगा। बाबा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के ताल मैदान में हो रहे इस आयोजन के लिए गुरूवार को भूमि पूजन सुबह 11.15 बजे किया गया। विशाल यज्ञशाला का बनाई जाएगी और इसके बाद 13 दिसम्बर को जल यात्रा के साथ आयोजन शुरू होगा एवं 14 दिसम्बर को अरणी मंथन के साथ हवन शुरू होगा। 21 दिसम्बर को हवन पूर्णाहूति एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। हवन की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है एवं बाबा के भक्तों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूमि पूजन

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय ने जीता इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2023। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बीकानेर जॉन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल मैच नोखा की राजकीय मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय व श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय ने 27 रनों से जीत दर्ज की। समापन समारोह में बोलते हुए साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि हार जीत की सीढ़ी होती है। विद्यार्थी निराश न हो, जो हारता है वो निश्चित ही अगले कदम पर जीत दर्ज करता है। उपसचिव रामचंद्र राठी ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर समिति सदस्य विजय महर्षि,प्राचार्य विनोद सुथार व डीपी मुकेश जांगिड़ ने भी विचार व्यक्त किए। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व मैडल देकर समान्नित किया गया। कार्य्रकम का संचालन राजेश कुमार मीणा ने किया। इस दौरान डॉ.राजेश सेवक,सुनील आचार्य आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

स्कूली बच्चों को किया गणवेश वितरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2023। महापुरुष समारोह समिति की ओर से गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वाल्मीकि बस्ती में बच्चो को गणवेश (ड्रेस) का वितरण किया गया। समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया की प्रेरणा से भामाशाह चम्पालाल शांतिलाल मालू के आर्थिक सहयोग से बच्चो को गणवेश वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि बच्चे समाज का भविष्य होते है। इनका शिक्षित और संस्कारवान होना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मदनलाल सैनी ने कहा कि प्रबुद्धजन स्वयं को कमजोर व असहाय लोगो की सेवा के लिए संकल्पित करे। साहित्यकार सत्यदीप ने बच्चो को समाज के उत्थान में भागीदारी की प्रेरणा दी। ओसवाल पंचायत के कोषाध्यक्ष प्रेम बुच्चा ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रभुदयाल, अनिल मलघट,अशोक तेजी,विजय मलघट आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणवेश वितरण कर निभाया सामाजिक सरोकार।