May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-03 at 19.17.35

श्रीडूंगगरढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2023। क्षेत्र के सभी नेता इन दिनों लक्जरी गाडियों के काफिले के साथ घूम रहे है लेकिन अपनी खुद की गाड़ी में घूमने वाले नेता कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले मंगलाराम गोदारा एक ही है। गोदारा के पास माकपा के प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया से कई गुना ज्यादा एवं भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत से कई गुना कम धन-संपति सामने आई है। लेकिन एक बात यहां गोदारा की अलग है कि उनसे कम संपति वाले महिया एवं अधिक सम्पति वाले सारस्वत के नाम पर लोन तो दोनों पर ही है लेकिन गोदारा एवं उनकी पत्नी के नाम कोई लोन नहीं है। गोदारा एवं उनकी पत्नी की आय इन पांच सालों में करीब 43 लाख रुपए से ज्यादा हुई है। गोदारा के शपथपत्र के अनुसार गोदारा ने पांच सालों की आईटीआर में 2732200 की आय स्वयं की एवं 1592896 की आय पत्नी की हुई है। गोदारा के पास नकदी के रूप में एक लाख रुपए एवं पत्नी के पास 50 हजार रुपए है एवं गोदारा के पास तीन खातों में 2919765 रुपए की बचत एवं उनकी पत्नी के पास तीन खातों में 68196 की बचत है। गोदारा के पास करीब 15 लाख बाजार मूल्य की फोरचन्यूर गाड़ी एवं 2 लाख रुपए के मूल्य की रिवाल्वर भी है वहीं उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपए के मूल्य की जीप गाड़ी है। गोदारा के पास 150 ग्राम सोने के गहने एवं उनकी पत्नी के पास 100 ग्राम सोने के गहने एवं 4 किलो चांदी के गहने है। गोदारा के पास 4 करोड़ 2 लाख रुपए के बाजार मूल्य की जयपुर, भिवाड़ी, व श्रीडूंगरगढ़ में आवासीय, वाणिज्यिक एवं कृषि भूमि संपतिया है वहीं उनकी पत्नी के पास भी तीन शहरों में 1 करोड़ 97 लाख 30 हजार रुपए की अचल संपतियां है।