May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-08-27 at 1.57.02 PM

विधायक ने 2 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया, कहा जनता का विश्वास ही मेरी दौलत, ये रहें मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने मसूरी व बीदासरिया में करवाए गए 2 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। महिया ने यहां मसूरी के राउमावि में आयोजित समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का विश्वास व प्रेम ही मेरी दौलत है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जीजान से प्रयास किए व सरकार से अनेक कार्यों की स्वीकृति लेकर कार्य करवाए गए है। समारोह में करीब एक दर्जन कार्यों के शिलालेखों से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। महिया ने बताया कि मसूरी और बीदासरिया गांव में सड़क, पानी, बिजली व स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक कार्य करवाए गए है। मसूरी सरपंच संग्रामराम हुड्डा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक महिया का साफा व फूलमालाएं से स्वागत किया व आभार व्यक्त किया। इस दौरान सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, बेरासर सरपंच हरीराम सारण, कुकणीया सरपंच प्रहलाद मेघवाल, साधासर सरपंच रामचंद्र नाथ, लालमदेसर बड़ा सरपंच कैलाश गोदारा, लालमदेसर छोटा सरपंच सांवतारान गोदारा, सोवा सरपंच प्रतिनिधि पीराराम नायक, सोनियासर मीठियां सरपंच नन्दकिशोर बिहानी, सोनियासर शिवदानसिंह सरपंच खिराजाराम मेघवाल, लालासर सरपंच तोलाराम मेहरिया, गजरूपदेसर सरपंच गोपाल कस्वां, कुचौर आथूणी सरपंच बनवारी विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नत्थाराम रेवाड़, पूर्व सरपंच रामकिशन तर्ड़, रामनिवास रिंटोड़, दानाराम भादू, राजूराम घणघस व प्रभुराम, उपसरपंच लालूराम सारण, किसान सभा के अमरगिरी, मुखराम गोदारा, दानाराम प्रजापत, शेखर रैगर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती सहित मसूरी व बीदासरिया गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

जैसलसर में पूर्व विधायक का ग्रामीणों का जताया आभार, हरहाल राहत का प्रयास करने का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में जीएसएस पर पॉवर ट्रांसफार्मर लगवा कर किसानों को राहत देने पर आज पूर्व विधायक का ग्रामीणों ने सम्मान कर आभार जताया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने कहा कि कांग्रेस लगातार आमजन के हित में प्रयासरत है। गोदारा ने कहा इस मांग के लिए बीकानेर में विभागीय अफसरों से लेकर मंत्री तक ग्रामीणों की मांग पहुंचाई और तुरंत स्वीकृति दिलवाकर कार्य पूरा किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़, सवाईसिंह बिका, भंवरसिंह बिका, पोकरराम चाहर, लेखराम शर्मा, बजरंगराम चाहर, शंकरलाल नाई, भंवरलाल सुथार, उदयसिंह बिका, रेवन्तसिंह शेखावत, महावीर जोगी, चांदराम चाहर, नोरंग चाहर, श्रवण चादर, भंवरलाल जाखड़, दौलतराम नायक, हिम्मतनाथ, जगदीश बाना, भंवरलाल मेघवाल, भेराराम मेघवाल, लक्ष्मणगिरी, शंकरलाल पुनिया, ईश्वरराम चाहर, सावंतराम नायक, कल्याणसिंह बिका, रामनिवास सारस्वत, तोलाराम मेघवाल, सोहनराम गोदारा, डूंगरसिंह बिका, सुरजाराम चाहर, तिलोकाराम जाखड़, नारायणराम चाहर, रावतराम चाहर, कानाराम चाहर, मालाराम शर्मा, पुरखाराम चाहर, सरजीत जाखड़, गोपाल चाहर, सहीराम मेघवाल, उदाराम चाहर सैंकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।

आडसरबास माताजी मंदिर समिति के चुनाव संपन्न, मूंधड़ा बने अध्यक्ष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में आड़सर बास स्थित प्रसिद्ध माताजी मंदिर में द्विवार्षिक चुनाव आज मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में संपन्न हुए। बैठक की अध्यक्षता श्रीकिशन व्यास ने की और चुनाव अधिकारी का दायित्व रामचंद्र राठी ने निभाया। राठी ने बताया कि समिति के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से गजानन्द मूंधड़ा को चुना गया है। वहीं मंत्री पद पर हरिप्रसाद मूंधड़ा व कोषाध्यक्ष पद पर अशोक व्यास को चुना गया। राठी ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष व मंत्री करेंगे। मंदिर में होने वाले विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन समिति द्वारा किए जाएंगे। बैठक में मंदिर से जुड़े हरिप्रसाद तापड़िया, नारायण कलानी, रामवतार मूंधड़ा, रमेश व्यास, नंदकिशोर राठी, मनोज तापड़िया, पवन राठी, सुशील डागा, अशोक दर्जी, पवन व्यास, घनश्याम डागा, जगदीश प्रसाद लखोटिया, गोपाल तापड़िया, जगदीश व्यास, तुलसीराम चोरडिया, जगदीश राठी, सुदीप राठी, ललित झालरिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। श्रीकिशन व्यास ने सभी का आभार जताया।

बालिका स्कूल में प्याऊ का निर्माण करवाया, भामाशाह सुथार परिवार का जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में अपने दिवंगत पौत्र प्रशांत की स्मृति में दादा सत्यनारायण सुथार ने राबाउमावि में विद्यार्थियों के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्याऊ का निर्माण करवाया। आज इस प्याऊ का लोकार्पण पूर्व सरपंच मोडाराम महिया ने किया। महिया ने कहा कि शास्त्रों में भी प्यासे को पानी पिलाने को बड़ा पुण्य का कार्य बताया गया है। महिया ने दिवंगत बालक की स्मृति में जनकल्याण का कार्य करवाने पर भामाशाह परिवार का आभार जताया। इस दौरान सत्यनारायण सुथार, ओमप्रकाश, जेठाराम, श्यामसुंदर सुथार के साथ जगदीश भादू, राजाराम महिया, अगरसिंह पडिहार, देवीलाल छरंग, पुरखाराम सुथार, भेराराम सुथार, देवकिशन सुथार, भंवरलाल सुथार, धर्मेंद्र स्वामी, कुनणमल ओझा, हरिसिंह पडिहार, करणीदान सुथार, श्यामलाल सुथार उपस्थित रहे। ‌शाला की प्रधानाचार्य सावित्री पूनियां ने सभी का आभार जताया।