May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। गत कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण ओलंपिक की शुरूआत कर गांवों में खेलों के प्रति जागृति लाने का काम किया था। लेकिन सरकार के स्तर पर यह आयोजन बंद कर देने से ग्रामीण खेल प्रतिभाएं मायूस हो रही थी। ऐसे में पूरे जिले में ग्राम पंचायत लिखमादेसर द्वारा अपने स्तर पर ही खेल महोत्सव का आयोजन कर जिले भर के खिलाड़ियों के लिए नए मंच का आगाज किया गया है। लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध की पहल पर पूरा गांव इस आयोजन में एकजुट हुआ और गांव का सम्मान इस महोत्सव के माध्यम से बढ़ाने के लिए सहयोगी बना। आयोजन में कब्ड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती एवं रस्साकस्सी के चार खेलों की सात प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें लिखमादेसर सहित आस पास के गांवों से, तहसीलों से टीमें भी शामिल हुई और जमकर अपना दमखम दिखाया। लिखमादेसर के ग्रामीणों ने भी अतिथि टीमों का जोरदार स्वागत किया एवं सभी ने अपने-अपने स्तर पर आयोजन को सफल करने में अपनी भूमिका निभाई।
हंसराजा क्लब बना कबड्डी और रस्साकस्सी में विजेता, देर रात तक चली जोरदार हुटिंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता दिन और रात दोनों समय चलती रही एवं चार दिनों में सारी सारी रात दर्शक गांव के खेल मैदान में डटे रहें। खिलाडियों से अधिक उत्साह दिखाते हुए खूब हूटिंग की। कबड्डी में हंसराजा क्लब लिखमादेसर ने सिंगड़ी को हरा कर कड़ी टक्कर में फाइनल मुकाबला जीत लिया। रस्साकस्सी के फाइनल में भी हंसराजा ग्रूप लिखमादेसर ने बंधनाऊ को हरा कर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले दो दिनों में वॉलीबॉल, कुश्ती एवं कब्बड़ी जूनियर के मुकाबले संपन्न हुए थे। समापन पर बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों एवं ग्रामीणों के समक्ष विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को नकद राशि के साथ ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में गांव के श्रवणनाथ, रिद्धकरण सोनी, रणजीत ज्याणी, मुखराम मंडा, मुन्नीराम झोरड़, भींवाराम ज्याणी, शंकरलाल, ओमप्रकाश भूंकल, हनुमान नाथ, राकेश तिवारी, सुरेंद्र ज्याणी, ओमनाथ, जालूराम पहलवान, बेगनाथ, पूर्णनाथ, ओमप्रकाश ज्याणी, काननाथ, रामूनाथ, प्रभूराम ज्याणी, राजूनाथ महिया, जगुराम ज्याणी, रामप्रताप मेघवाल, सुंदरलाल, सत्तूनाथ, रूपाराम, रामनिवास, कलवाणियां, रामप्रताप सहू, अमरचंद मूंड, श्रवण पारीक, परमाराम पारीक सहित गांव के विशिष्ट जन मौजूद रहे। समापन समारोह में विजेताओं के साथ साथ निर्णायकों एवं पंचायत के उपसरपंच, पंचायत समिति सदस्य सहित आयोजन में विशेष सहयोगी बने गांव के प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया गया।
राधेश्याम ने जताया आभार, युवाओं ने बैठाया कंधों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध द्वारा इस कार्यकाल में गांव के खेल मैदान एवं स्टेडियम का निमार्ण करवाने की पहल की गई है। इस पहल के कारण ही गांव में यह ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हो पाया है। राधेश्याम की अगुवाई में इस आयोजन के सफल होने के कारण सिद्ध का गांव के युवाओं ने उनका आभार जताया है। युवाओं का उत्साह इस कदर था कि आयोजन के पश्चात युवाओं ने सिद्ध को कंधे पर बैठा कर जम कर नाचे भी। राधेश्याम ने सभी युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि इस सामूहिकता के कारण ही गांव का समुचित विकास एवं गांव को नया सम्मान प्राप्त हो पा रहा है। उन्होंने सभी का सहयोग मिलने पर आगामी वर्ष इससे भी अधिक शानदार प्रतियोगिता आयोजित करवाने की उम्मीद जताई। विदित रहे कि राधेश्याम इस प्रकार के नवाचार करने से गांव के युवाओं में खासे लोकप्रिय हो गए है। गत दिनों राधेश्याम द्वारा गांव की शैक्षणिक प्रतिभाओं को अपने खर्च पर शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया था और वह नई पहल भी गांव ही नहीं पूरे अंचल में चर्चा का विषय रही थी। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर देखें विशेष वीडियो रिपोर्ट:- https://www.facebook.com/share/v/A24Uqdf9kMbq6PeU/?mibextid=jmPrMh