May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2024। देश-विदेश में रहने वाले क्षेत्र के प्रवासी नागरिक अपने परिवार के विवाह समारोह को अपने गांव में, अपने लोगों के बीच करना चाहते है। लेकिन इन प्रवासी नागरिकों के लिए यहां पर विवाह समारोह आदि में विभिन्न व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में बता देवें अब श्रीडूंगरगढ़ शहर में भी बड़े शहरों जैसी इवेंट मैनेजमेंट की सेवांए शुरू हो गयी है। इससे प्रवासी या निवासी नागरिकों को खासी सहूलियत के साथ राहत मिल पाएगी। कस्बे के युवा रणजीत पारीक एवं महावीर पारीक ने “पारीक इवेंट प्लानर” कंपनी शुरू की है। कंपनी का शुभारम्भ सोमवार रात को क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने फीता काट कर किया। इस मौके पर सारस्वत ने इवेंट मैनेजमेंट को आज के समय की आवश्यकता बताई। कंपनी ने अपना पहला इवेंट सोमवार को सफल रूप से पूरा किया। उद्घाटन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, इंद्रचंद पुरोहित, गजानंद बोहरा, हेमनाथ जाखड़, रजत आसोपा, महेश राजोतिया, अमित पारीक सहित अनेक जने मौजूद रहे। सभी ने इस प्रयास को बेहतरीन बताते हुए पारीक बंधुओं को शुभकामनाएं दी। रणजीत पारीक ने बताया कि विवाह, सगाई सहित विभिन्न प्रकार के इवेंट की टेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग सहित समस्त व्यवस्थाएं एक ही टेबल पर हो सकेगी व प्रवासी या निवासी नागरिक अब चिंतामुक्त होकर अपने गांव-अपनी मिट्टी में अपने लोगों के बीच अपने जीवन की बड़ी खुशियों को बांट सकेगें।