






शहीद को देगें श्रृद्धांजलि, शहादत दिवस बुधवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2024। अरूणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के विशिष्ट आपरेशन के दौरान शहादत देने वाले क्षेत्र के अमर शहीद राकेश चोटिया की छठें शहादत दिवस पर क्षेत्रवासी बुधवार को उन्हें नमन करेगें। मुख्य कार्यक्रम उनके पैतृक गांव धीरदेसर चोटियान में बने उनके शहीद स्मारक पर आयोजित होगा एवं इसके अलावा भी क्षेत्र में अनेकों जगहों पर उन्हें श्रृद्धांजलि दी जाएगी। विदित रहे कि भारतीय सेना में नायक पद पर सेवांए देते हुए राकेश चोटिया ने अपनी शहादत दी थी।
जयकारों के साथ किया बोस को नमन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2024। अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र क्रांति का बिगुल बजाने वाले अमर सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। क्षेत्र के गांव बाना की राउमावि में आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य पवनकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को नेजाती के जीवन प्रसंगों के बारे में बताया एवं राष्ट्र प्रथम रख कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम संयोजन व्याख्याता राजू शर्मा ने किया एवं व्याख्याता नोरंगलाल जाट, पवन माली, ममता, सुरेश नायक सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने नेताजी को उनकी जयंती पर नमन करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता जताई।

क्षेत्र की बेटियां खेलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के युवा खिलाडियों ने इस बार क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। इस बार स्कूली खेल कूद प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, कब्बडी, खो-खो आदि खेलों में क्षेत्र के खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दम-खम दिखा रहे है। इसी क्रम में स्कूली नेशनल खो-खो 14 वर्ष आयुवर्ग में क्षेत्र के आदर्श स्कूल गुंसाईसर बड़ा की विद्यार्थी कविता पुत्री गणेश गोदारा एवं गांव लखासर के राउमावि की छात्रा बसु खिलेरी का सलेक्शन हुआ है। आदर्श स्कूल गुंसाईसर बडा के प्राचार्य मूलचंद गोदारा ने बताया कि स्कूल की टीम पहले जिला विजेता बनी थी एवं जिले की और से चार छात्राओं ने स्टेट प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी निभाई थी। स्टेट प्रतियोगिता में जिले की टीम विजेता रही थी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कविता गोदारा का सलेक्शन राजस्थान की और से नेशनल खेलने के लिए हुआ है। अभी कविता व बसु का सीकर केकड़ी में प्रशिक्षण चल रहा है एवं दोनों छात्रा खिलाड़ी आगामी 31 जनवरी से झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले नेशनल स्कूली खोखो में राजस्थान की और से भाग लेगी।




