May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2022। संत शिरोमणि एवं सेन समाज के आराध्य सेनजी महाराज की 722वीं जयंती पर मंगलवार शाम और बुधवार को कस्बे के आड़सर बास स्थित सेनजी मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम सात बजे सेनजी मंदिर प्रांगण में भव्य सुदंरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिलीप, हनुमान कुदाल एंड पार्टी द्वारा संगीतमय सुदंरकांड की प्रस्तुति दी जाएगी। बुधवार को सुबह 8 बजे से ही मंदिर प्रांगण में विशेष हवन, आरती एवं उसके बाद महाप्रसाद का आयोजन होगा। मंदिर प्रांगण में सुबह 11 बजे सेन समाज की आम सभा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें समाज उत्थान एवं विभिन्न विषयों पर खुली चर्चा की जाएगी। जयंती समारोह के लिए मंदिर प्रांगण को सजाया भी गया है।