






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मंगलवार को दरकते रिश्तों का एक और मामला सामने आया है। जिसमें एक भाभी ने अपने देवर पर ही नौ वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म करने, मारपीट करने, वीडियो बनाने एवं वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव पूनरासर निवासी तीन बहिनों की शादी नौ वर्ष पूर्व श्रीडूंगरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव ऊपनी में तीन भाईयों के साथ हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके विवाह बात पता चला कि उसका पति भोली प्रवृति का है एवं तभी से आरोपी उसके साथ छेड़छाड़, तंग परेशान करने लगा। पीड़िता विवाह के समय नाबालिग थी एवं उसी समय से आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई एवं उसके एक बेटी भी आरोपी के दुष्कर्म से पैदा हुई। पीड़िता ने तंग परेशान होकर करीब एक वर्ष पहले अपने पति को लेकर बीकानेर चली गई एवं वहां मजदुरी कर अपना पेट पालने लगी। लेकिन आरोपी वहां भी जाता एवं उसके साथ दुष्कर्म करता। आरोपी करीब चार माह पूर्व जबरदस्ती पीड़िता व उसके पति को ऊपनी लेकर आ गया एवं यहां भी उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। अब आरोपी उसे अलग अलग नम्बरों से फोन कर तंग परेशान कर रहा है एवं उसका दुष्कर्म का विडियो बनाया हुआ व उसके पास नहीं आने पर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इस संबध में आरोपी की पत्नी जो कि उसकी सगी बहन भी हैउसे भी बताया एवं सास-ससुर को भी बताया। लेकिन सास ससुर ने भी आरोपी का साथ देते हुए जैसा वह कहे वैसे करने देने के लिए प्रताड़ित किया। पीड़िता ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि लोकलाज के कारण वह नौ वर्षों तक सहन करती रही लेकिन अब उसके सहने की सीमा समाप्त हो गई तो वह थाने पहुंची है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



