






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2025।क्षेत्र में डबल इंजन सरकार में आमजन की क्षेत्र के विकास को लेकर उम्मीदें भी बड़ी है। विधायक भी उन उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयास कर रहें है। क्षेत्र में नहरी पानी का सपना कई दशकों ने स्थानीय निवासी देख रहें है। अब ये पूरा होने की दिशा में कार्य आगे बढ़ रहा है। विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल से जल की योजना का प्रारूप तैयार हो गया है और करोड़ो की योजना का ड्राफ्ट बनकर तैयार हो गया है। ये प्रारूप विधायक ताराचंद सारस्वत ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के सामने रखा है। सारस्वत ने कहा कि हर घर पानी की योजना पर कार्य करते हुए पानी पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विस्तार से योजना के बारे में जानकारी दी। सारस्वत ने पीएचईडी विभाग के कार्मिकों को भी संवेदनशीलता के साथ गर्मी के मौसम में पेयजल समस्याओं का शीघ्र निवारण करने के निर्देश भी दिए है। विधायक लोक सेवा केंद्र में आयोजित इस बैठक में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद है।






