May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-15 at 10.43.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2025। क्षेत्र की युवा पीढ़ी सामाजिक सराकारों में अपना सकारात्मक योगदान देने का उत्सुक है। बढ़चढ़ युवा सामूहिक सहयोग से अनेक सार्वजनिक कार्य करवा भी रहें है। गांव रीड़ी में शुक्रवार को सरकारी कार्मिकों ने राउमावि के प्रांगण में होली का स्नेह मिलन मनाया। कार्मिकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर युवाओं ने स्कूल विकास व प्रबंधन के बारे में विस्तृत चर्चा की। ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि सभी सरकारी कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से राउमावि के प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बता देवें रीड़ी विद्यालय में भव्य मुख्य द्वार निर्माण, फर्नीचर सहित अनेक विकास कार्य पूर्व में भी कार्मिकों द्वारा करवाए गए है। समारोह में जाखड़ सहित शिक्षक श्रवणराम जाखड़, कनिष्ठ सहायक शंकरनाथ, ग्राम विकास अधिकारी मूलाराम जाखड़, पुलिस कर्मी सीताराम शर्जा व मनफूल जाखड़, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मणराम नैण, पुरबचन्द जाखड़, मदनलाल नैण, रमेश शर्मा, मुन्नीराम जाखड़, हरिराम सऊ, शिवलाल जाखड़, राजूराम जाखड़, रामचंद्र जाखड़, गणपत कालवा, कमल स्वामी, भंवरलाल जाखड़ सहित गांव के कर्मचारी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में सरकारी कार्मिकों ने मनाया होली स्नेह मिलन समारोह, विद्यालय विकास में सहयोग देने का लिया निर्णय।