May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2022। महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रोयोगिक परीक्षाओं के लिए फाईलें जमा करवाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक निर्धारित कर दिए गए है। श्रीडूंगरगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में गृहविज्ञान विषय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए प्रायोगिक परीक्षा 2022 के लिए फाईल जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल ही है। महाविद्यालय के दलीप सिंह सेरड़िया ने बताया कि अंतिम तिथि से पहले ही महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को अपनी गृह विज्ञान की प्रायोगिक फाइल महाविद्यालय में जमा करवाने को कहा गया है। वहीं क्षेत्र से बड़ी संख्या में बीकानेर डूंगर महाविद्यालय में भूगोल विषय लेकर पढ़ रहे है। डूंगर कालेज में नियमित विद्यार्थी के रूप में पढ़ने वाले बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 25, 26 अप्रैल को, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को 27, 28 अप्रैल को एवं प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को 29,30 अप्रैल एवं 2 मई को अपनी प्रायोगिक फाईलें जमा करवानी होगी। इनके अलावा स्वंयपाठी विद्यार्थी के रूप में बीकानेर डूंगर महाविद्यालय में पढ़ने वाले बीएससी प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 2 मई को, बीए एडिशन के विद्यार्थियों को 2 मई को, बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 4,5 मई को, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को 6,7,9 मई को व प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को 10 मई को अपनी फाईल जमा करवानी होगी। डूंगर महाविद्यालय के संदीप जयपाल ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को स्वंय उपस्थित होकर फाईल जमा करवाने एवं अनिवार्य रूप से उपस्थिति पत्रक में हस्ताक्षर करने के निर्देश महाविद्यालय द्वारा दिए गए है।