May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2023। आज कस्बे में श्याम ट्रेक्टर एजेंसी में महिंद्रा ट्रैक्टर का नया मॉडल 475 DI XP PLUS की लॉन्चिंग समारोह पूर्वक की गई। जिसमें 3 घंटे में क्षेत्र के किसानों ने टॉकन रकम देकर 21 ट्रैक्टर बुक करवाए। समारोह दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ और सभी अतिथियों का मंच पर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि कंपनी के एरिया मैनेजर अमित महला ने नए मॉडल की विशेषताएं बताते हुए उन्नत कृषि के बारे में जानकारियां दी। कस्टमर केयर मैनेजर गोपाल प्रजापत ने किसानों को ट्रेक्टर के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। एजेंसी के संचालक मालाराम तर्ड ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों व किसानों का स्वागत किया। एजेंसी के पार्टनर धनाराम तर्ड ने समारोह में शामिल होने के लिए सभी का आभार जताया। अशोक तर्ड ने बताया कि इस समारोह में 3 घंटे में 21 ट्रैक्टरों की बुकिंग अपने आप में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड है। तर्ड ने कहा कि नए ट्रैक्टर की विशेषताएं देखते हुए महिंद्रा कंपनी पर प्रगतिशील किसानों ने भरोसा जताया और हाथोंहाथ ट्रैक्टर बुक करवा दिए है। समारोह में ऊपनी सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा, जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, हरिराम ठेकेदार, डूंगरराम गोदारा, मंगलाराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि समंदसर खिंयाराम गोदारा, शंकरलाल भादू, लिथुराम तर्ड, भंवरलाल सत्तासर, मनफूलसिंह, कान्हा सिद्ध लिखमादेसर, प्रेमनाथ, परमेश्वरनाथ, श्रवण मेघवाल, विक्रम सिंह, मुकेश तर्ड, हरिराम तर्ड सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीप प्रज्ज्वलन से समारोह प्रारंभ, किया महिंद्रा का नया ट्रैक्टर लांच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में शामिल हुए क्षेत्र के किसान।