






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2022। यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में भाजपा की विजय से उत्साहित भाजपा श्रीडूंगरगढ़ में विजय जुलूस निकालने की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का जोश उड़ान पर है और उल्लास का माहौल नजर आ रहा है। कार्यालय में जय भाजपा के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाईयां खिला रहें है। योगी व मोदी जिंदाबाद के नारे गूंज रहें है और भाजपा कार्यालय गणेश मंदिर के पास भाजपा जमकर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। प्रदीप जोशी ने कार्यकर्ताओं से अपील की के सभी भाजपाई शीघ्र कार्यालय पहुंचे।



