






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2023। सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी और चूरू जिले की सीमा के बीच लंबे चौड़े बीहड़ क्षेत्र में पुलिस की सर्च टीमें हथियारों के साथ दौड़ रही है। यहां पुलिस मुठभेड़ में गाड़ी छोड़ कर भागने वाले करीब आधा दर्जन बदमाश हथियारों के साथ छुपे हुए है। इन बदमाशों द्वारा आम नागरिक की जान पर खतरा ना हो इसलिए पुलिस ने क्षेत्र को सील कर दिया है एवं मौके पर आम लोगों की भीड़ को आने से रोका गया है। वहीं दुसरी और गांव मोमासर में एडीशनल एसपी, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी ग्रामीणों से समझाईश कर रहे है एवं मौके पर फोरेसिंक टीम भी पहुंच चुकी है। देखें रामगढ़ शेखावाटी से विशेष श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों, दर्शकों के लिए एक्सक्लुसिव वीडियो, फोटो। अधिक जानकारी के लिए जुडें रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।
इस लिंक पर क्लिक कर देंखें फेसबुक पर वीडियो। https://fb.watch/lVMUEL6KxW/








