May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2025। पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया की अगुवाई में शनिवार को उनके कार्यालय में रेहड़ी ठेला व मणिहारी संचालकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में फल सब्जी और मणिहारी रेहड़ी मजदूर संघर्ष समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष रमजान, सचिव कालू माली व उपाध्यक्ष रेशमी को चुना गया है। समिति सदस्य काली देवी, इमरान सानू, गफ्फुर तंवर, छगन माली, हनुमान माली, इरफान कुंजडा, तौफीक सब्जीफरोश, यूसुफ को सदस्य चुना गया है। बैठक में शहीद भगत सिंह को याद कर मजदूर हित में संघर्ष का संकल्प लिया गया। बैठक में एसएफआई नेता मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, गिरधारी जाखड़, सरपंच सुनील मेघवाल, मुखराम नायक, मामराज गोदारा, विष्णु गुरावा, जावेद बेहलीम, बाबूलाल रैगर, राजू रैगर, सुभाष जावा, राहुल मोची, साहिल छींपा, ईश्वर माली, बाबू सिंधी, शीशपाल लुहार सहित अनेक महिला श्रमिक व पुरूष श्रमिक शामिल हुए।
सोमवार को रैली की घोषणा, महिया ने बताया कानूनन हक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में सोमवार को गांधी पार्क से मुख्य बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया। महिया ने बताया कि इस श्रमिक वर्ग की आजीविका का आधार रेहड़ी लगाने वालों के हित में संघर्ष करने वाले एसएफआई नेताओं पर मामला दर्ज करवाना स्थानीय प्रशासन की कायरता को दर्शाता है। महिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि रेहड़ी मजदूरों को बेदखल करना कानूनी अपराध है। रेहड़ी पटरी अधिनियम 2014 ने कानूनी रूप से रेहड़ी मजदूरों को संरक्षण दिया था, जिसमें कोई मजदूर वर्षों से रेहड़ी लगाता है उसे अपनी रेहड़ी लगाने व रोजगार बचाए रखने का अधिकार दिया गया है। महिया ने कहा कि 60 सालों से रेहड़ी मजदूर बस स्टेशन पर रेहड़ी लगा रहें है अब उसकी जगह अन्य वाहन लगाए जा रहें है। वाहनों के साथ साथ स्थाई जगह चिन्हित कर रेहड़ी लगाने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। महिया ने सोमवार को मजदूर संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया।