






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियम लीग के इंवेट का आगाज खिलाड़ियो के ऑक्शन के साथ करणी हेरिटेज में शुक्रवार देर रात तक आयोजन में हुआ। क्षेत्र में युवाओं द्वारा इस नई पहल का स्वागत किया जा रहा है और इवेंट सोशल मीडिया पर छा गया है। ऑक्शन में 99 स्थानीय खिलाड़ियों ने भाग लिया और पॉइन्टस पर बोली लगाई गई। आयोजक मंडल के सोनू मुगल ने बताया कि सभी टीमों को एक-एक लाख पॉइंट्स दिए गए जिनमें से प्रत्येक टीम ने कुल 12-12 खिलाड़ी खरीद की। ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रिजवान शेख रहें जिन्हें 27 हजार पॉइन्ट में खरीदा गया। टॉप खिलाड़ी में सुरेन्द्र वाल्मिकी 26 हजार पॉइंट्स, दिनेश मीणा 25500 पॉइंट्स, इमरान काजी 25 हजार पॉइंट्स, नवरत्न सेरड़िया शामिल रहें। ऑक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सलीम खोखर, इमरान राईन, दिनेश मदान, सत्यनारायण स्वामी, क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी विमल भाटी उपस्थित रहें। सभी अतिथियों का आयोजकों ने स्वागत सम्मान किया व अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। मंच संचालन पवन जोशी ने किया। बोली में सभी स्पॉन्सर मौजूद रहें व रोमांचक माहौल में खिलाड़ियों को खरीदा गया। आयोजकों ने बताया इसबार खिलाड़ियों के लिए पॉइन्ट्स दिए गए है और पहला आयोजन सफल रहा तो अगले वर्ष से खिलाड़ियों को नगद राशि दी जाएगी। बता देवें क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ आईपीएल के आयोजन की इस नई पहल की चारों ओर चर्चा हो रही है व क्रिकेट प्रेमी इसे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक नया अवसर मान रहें है। नीचे दिए गए बैनर में सभी 6 टीमों और उनके खिलाड़ियो को जाने-





आयोजन का लाइव देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-



